नीट पीजी के लिए संशोधित एग्जाम सिटी लिस्ट जारी, 13 से 17 जून तक परीक्षा शहर का ऑनलाइन कर सकते हैं चुनाव
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से नीट पीजी परीक्षा के लिए परीक्षा शहरों की संशोधित लिस्ट जारी कर दी गई है। एनबीईएमएस की ओर से परीक्षा शहरों की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर प्रदान की गई है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे लिस्ट से अपने राज्य/ क्षेत्र के अनुसार एग्जाम सेंटर देख सकते हैं और उनका चुनाव कर सकते हैं।
- परीक्षा शहर चुनने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर natboard.edu.in जाए।
- कैंडिडेट लॉग इन में यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद चूस टेस्ट सिटी पर जाएं।
- अब स्टेट का चुनाव करने के बाद परीक्षा शहरों का चुनाव करके उसे सबमिट कर दें।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर नीट पीजी परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित शहरों के परीक्षा केंद्रों पर 3 अगस्त 2025 को करवाया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इस एग्जाम का आयोजन केवल एक दिन और एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक रहेगी।
