WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779524656', '51.89.129.130')

सिल्की और हाइड्रेटिंग बाल चाहिए झटपट बनाएं भिंडी का हेयर मास्क, घर बैठे पाएं सैलून जैसा लुक - Somanshu News

सिल्की और हाइड्रेटिंग बाल चाहिए झटपट बनाएं भिंडी का हेयर मास्क, घर बैठे पाएं सैलून जैसा लुक

सिल्की और हाइड्रेटिंग बाल चाहिए झटपट बनाएं भिंडी का हेयर मास्क, घर बैठे पाएं सैलून जैसा लुक

हर महिला की चाहत होती है कि उसके लंबे-घने बाल हों, इसके लिए वो हजारों रुपये खर्च कर देती हैं। गर्मियों में बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए हो जाते हैं। महंगे हेयर स्पा और केमिकल ट्रीटमेंट के बजाय अगर आप घकर पर कोई नेचुरल उपाय अपनाना चाहती हैं तो भिंडी (Okra) से बना हेयर मास्क आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

भिंडी में मौजूद नेचुरल स्लाइम और पोषक तत्व बालों को मॉइस्चराइज़ करने, झड़ने से रोकने और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बिना खर्च के घर में पाएं सैलुन जैसा लुक वो भी मिनटों में।

भिंडी हेयर मास्क के फायदे

भिंडी तो हर किसी के घर में आती ही है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और शरीर के लिए हेल्दी भी होती है। इसके अलावा भिंडी में मौजूद तत्व रूखे और बेजान बालों के लिए बहुत उपयोगी हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में नैचुरल चमक आती है। रूखेपन और दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है। डैंड्रफ से राहत मिलती है। हेयर फॉल को रोकता है। बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

भिंडी हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

भिंडी – 7-8 मध्यम आकार की

पानी – 1 कप

एलोवेरा जेल – 2 टेबलस्पून

नारियल तेल – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)

विटामिन E कैप्सूल – 1 (वैकल्पिक)

भिंडी हेयर मास्क बनाने की विधि

1. भिंडी को धोकर बारीक काट लें और 1 कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें।

2. जब पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें। फिर इसे छान लें।

3. छने हुए भिंडी जेल में एलोवेरा जेल, नारियल तेल और विटामिन E कैप्सूल मिलाएं।

4. सारी सामग्री को अच्छी तरह फेंटें, ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए।

भिंडी का हेयर मास्क कैसे लगाएं

– बालों को हल्का गीला कर लें।

– इस मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लेंथ तक लगाएं।

30-45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।

– गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को धो लें।

– सप्ताह में 1 बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।

– मास्क लगाने के बाद किसी तरह की हीटिंग टूल (ड्रायर, स्ट्रेटनर) का इस्तेमाल न करें।

– इसे फ्रिज में 1 हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *