WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779511610', '51.195.183.174')

मोदी सरकार के 11 साल पूरे.. आज से शुरू होगा BJP का “संकल्प से सिद्धि” अभियान - Somanshu News

मोदी सरकार के 11 साल पूरे.. आज से शुरू होगा BJP का “संकल्प से सिद्धि” अभियान

मोदी सरकार के 11 साल पूरे.. आज से शुरू होगा BJP का “संकल्प से सिद्धि” अभियान

रायपुर :  मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को आज 1 साल पूरा हो गए है। ऐसे में तीनों कार्यकाल मिलाकर 11 साल पूरे हो गए हैं। इसी कड़ी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों में पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। छत्तीसगढ़ में भी CM विष्णुदेव साय प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। साथ ही BJP का “संकल्प से सिद्धि” अभियान भी कल से शुरू हो रहा है।

“संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत 11-12 जून को मंत्री, विधायक जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। BJP कई स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान के तहत आमजनों को केंद्रीय योजनाओं और PM मोदी की उपलब्धियां बताएंगे। वहीं, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर CM विष्णु देव साय प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

बात करें आज के सीएम साय के कार्यक्रम की तो IIM में चिंतन शिविर का आज अंतिम दिन है, जिसमें CM साय समेत सभी दिग्गज शामिल होंगे। आज 3 विषयों पर विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। “द आर्ट ऑफ़ गुड गवर्नेंस” पर व्याख्यान होगा। PM के आर्थिक सलाहकर परिषद के सदस्य संजीव सान्याल व्याख्यान देंगे। “सुशासन से निर्वाचन तक”, “जनस्वास्थ्य से जनविश्वास तक” पर व्याख्यान होगा। इसके बाद सीएम दोपहर 2 बजे रायपुर से राजनांदगांव जिला के लिए रवाना होंगे। छुरिया विकासखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गेंदसिंह नायक की मूर्ति का अनावरण करेंगे। “85वां स्थापना दिवस समारोह” अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। CM साय विभिन्न शासकीय कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे सीएम राजधानी लौटेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *