WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784444430', '198.244.240.96')

विधानसभा अध्यक्ष ने 27 लाख 37 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन - Somanshu News

विधानसभा अध्यक्ष ने 27 लाख 37 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विधानसभा अध्यक्ष ने 27 लाख 37 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राजनांदगांव  : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 27 लाख 37 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्रामीणों को नया ग्राम पंचायत बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण अंतर्गत 5 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवन एवं जिला खनिज न्याय, 15 वित्त, मनरेगा अंतर्गत 9 लाख 30 हजार रूपए की लागत के खाद्यान्न भंडारण गोदाम भवन, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत 8 लाख 7 हजार रूपए की लागत के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण तथा मुख्यमंत्री समग्र योजना अंतर्गत 5 लाख रूपए की लागत के अटल डिजिटल सेवा केन्द्र का भूमिपूजन किया गया है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पंचायत के विकास के लिए सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए तत्काल 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है। प्रदेश में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही दो वर्ष के बोनस की राशि भी किसानों को भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानहितैषी ऐसी योजना किसी अन्य राज्य में नहीं है। सरकार द्वारा आगे भी योजना के तहत किसानों से धान खरीदी लगातार की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। कृषक उन्नति योजना से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना में 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए प्रति माह दिया जा रहा है। ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरी जवाबदारी के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हर गांव एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज प्रदेश विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन से गांव और क्षेत्र में किसी प्रकार के विकास में कमी नहीं आएगी। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन सरपंच श्री प्रेमचंद साहू ने दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, श्री सौरभ कोठारी, श्री शिव वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री मनोज साहू, श्री खिलेश्वर साहू, श्री दीपक वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *