क्राइम थ्रिलर Detective Sherdil में नजर आएंगे Diljit Dosanjh, दमदार स्टारकास्ट के साथ OTT पर मचेगा धमाका
दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल जल्द ही दर्शकों को हंसान के साथ मिस्ट्री की नई दुनिया में ले जाने वाली है। यह मिस्ट्री-कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिलजीत एक अजीबोगरीब जासूस की भूमिका में नजर आने वाले हैं, दर्शकों को एक मजेदार और रोमांचक सफर पर ले जाएगी।फिल्म की शूटिंग खूबसूरत बुडापेस्ट में हुई है और इसका निर्देशन रवि छाबड़िया ने किया है, जो पहली बार बतौर डायरेक्टर काम कर रहे हैं।
दिलजीत का अनोखा अंदाज
फिल्म के निर्माता अली अब्बास जफर ने कहा, “दिलजीत के साथ जोगी में काम करने के बाद मुझे यकीन था कि हमें फिर साथ काम करना चाहिए। वह एक शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म आपको हंसाएगी और रहस्य से भरपूर रखेगी।” सह-निर्माता हिमांशु मेहरा ने भी दिलजीत की तारीफ करते हुए कहा, “कम ही कलाकार हास्य और सस्पेंस दोनों को इतनी आसानी से निभा पाते हैं। दिलजीत उनमें से एक हैं। यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए शानदार है।”ZEE5 की बिजनेस हेड कावेरी दास ने बताया, “यह फिल्म एक नया अंदाज पेश करती है। इसमें रहस्य, हास्य और अनोखी कहानी का मिश्रण है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा।” बता दें कि डिटेक्टिव शेरदिल 20 जून 2025 को ZEE5 पर रिलीज होगी।
