WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783896399', '216.73.217.143')

राजधानी में हाई-टेक चोरी! रिलायंस डिजिटल से 17 iPhone और Apple Watch उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात - Somanshu News

राजधानी में हाई-टेक चोरी! रिलायंस डिजिटल से 17 iPhone और Apple Watch उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात

राजधानी में हाई-टेक चोरी! रिलायंस डिजिटल से 17 iPhone और Apple Watch उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर:  राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। महज दो दिनों के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। ताजा मामला जीई रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर का है जहां बीती रात चोरों ने सेंधमारी करते हुए लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने स्टोर से आईफोन 15 प्रो और 16 अन्य मॉडल्स सहित कुल 17 आईफोन और कई एप्पल वॉच चुरा ली हैं। चोरी गए इन सामानों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें चोरों की हरकतें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *