WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784766859', '216.73.216.25')

पाकिस्तान को आईना दिखा रहा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, औवैसी बोले- 26/11 के मुख्य अपराधी अभी भी बेखौफ - Somanshu News

पाकिस्तान को आईना दिखा रहा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, औवैसी बोले- 26/11 के मुख्य अपराधी अभी भी बेखौफ

पाकिस्तान को आईना दिखा रहा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, औवैसी बोले- 26/11 के मुख्य अपराधी अभी भी बेखौफ

आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों को वैश्विक नेताओं से भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी के साथ भारत के नेता पाकिस्तान को हर तरफ से बेनकाब कर रहे हैं। AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 26/11 हमले की बात करते हुए पाकिस्तान को खूब लताड़ा।औवैसी ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि 26/11 के बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत सरकार, भारतीय जांचकर्ता पाकिस्तान गए, उन्हें सारे सबूत दिए, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ भी आगे नहीं बढ़ा। इस आतंकवादी मुकदमे में पाकिस्तान को आगे बढ़ाने वाली बात तब हुई जब पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया। 

साजिद मीर जीवित है लेकिन पाकिस्तान कुछ और बोल रहा- औवैसी

आगे बोले कि जर्मनी में एक बैठक हुई, और भारत चाहता था कि साजिद मीर पर अभियोग लगाया जाए, लेकिन पाकिस्तान ने कहा कि वह मर चुका है। पाकिस्तान FATF की समिति के सामने आया और कहा कि साजिद मीर जीवित है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जो देश कह रहा था कि वह मर चुका है, अचानक, वह जीवित हो गया?

औवैसी ने कहा कि फिर पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि हमारी अदालतों ने उसे 5 से 10 साल की सजा सुनाई है, लेकिन 26/11 के मुख्य अपराधी अभी भी बेखौफ हैं। उन्हें आतंकवाद के लिए नहीं, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए दोषी ठहराया गया था।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी खूब बरसे

साथ ही AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था ने कानून की सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया और अजमल कसाब को मौत की सजा सुनाई गई और उसने कई बातें बताईं।

जितने भारतीयों को मार सकते हो मारो

हमारी एजेंसियां ​​उन ऑडियो वार्तालापों को रिकॉर्ड करने में सक्षम थीं, जिसमें पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी समूह, पांच सितारा होटलों में भारतीयों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के साथ बात कर रहे थे और उन वार्तालापों में उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि हिम्मत मत हारो, जितने भारतीयों को मार सकते हो मारो और तुम जन्नत जाओगे। यह वह बातचीत थी जो रिकॉर्ड की गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *