WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786082586', '2a03:2880:f814:24::')

नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मोहम्मद जब्बार अपनी माता के साथ हज यात्रा पर रवाना - Somanshu News

नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मोहम्मद जब्बार अपनी माता के साथ हज यात्रा पर रवाना

नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मोहम्मद जब्बार अपनी माता के साथ हज यात्रा पर रवाना

जैजैपुर :  नगर पंचायत जैजैपुर के प्रतिष्ठित नागरिक मोहम्मद जब्बार व उनकी माता श्रीमती शाहजादी बेगम हज यात्रा के लिए पवित्र नगर मक्का (सऊदी अरब) की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। यह नगरवासियों के लिए गर्व का क्षण है।कि हमारे नगर से एक सम्मानित और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत व्यक्ति को हज की महान यात्रा का अवसर प्राप्त हुआ है।हज इस्लाम धर्म के पाँच स्तंभों में से एक है। जिसे हर सक्षम मुस्लिम के लिए जीवन में एक बार करना अनिवार्य माना गया है। मोहम्मद जब्बार व उनकी माता जी का यह आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा पर जाना पूरे नगर के लिए एक प्रेरणा है।इस शुभ अवसर पर नगर के सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थानों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके हज को कुबूल होने की दुआ की। विदाई समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी,परिजन और मित्रगण उपस्थित रहे नगर पंचायत जैजैपुर के सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा भेंट कर स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया गया। तथा उनके कुशल यात्रा, स्वास्थ्य और हज की स्वीकार्यता के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

जैजैपुर मस्जिद कमेटी न भी उनका इस्तक़बाल किया व उनके सकुशल यात्रा की दुआ की सभी नगरवासी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। कि यह यात्रा उनके लिए सफल,सुरक्षित और पुण्यकारी हो।इस अवसर पर जैजैपुर जामा मस्जिद कमेटी के सदर शहजाद खान, इब्राहिम खान,हाजी अनवर खान, मक़बूल खान सत्तार खान, जहूर खान, हैदर खान, सब्दर खान, मोंटू खान फिरोज खान सोएब, विजय यादव,व उनके पुत्र मोहम्मद जावेद, मोहम्मद जहाँगीर, मोहम्मद सद्दाम, पुत्री रुखसार परवीन एवं पुत्र वधु के साथ पूरे परिवार,मुस्लिम जमात व नगर वासियों ने उनके सकुशल यात्रा व हज कुबूल होने की दुआ की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *