WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787924930', '216.73.216.191')

फिर से आगे बढ़ने लगा कोरोना, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में नए केस हुए एक्टिव, जानें अब तक कितने लोगों ने खोई अपनी जान - Somanshu News

फिर से आगे बढ़ने लगा कोरोना, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में नए केस हुए एक्टिव, जानें अब तक कितने लोगों ने खोई अपनी जान

फिर से आगे बढ़ने लगा कोरोना, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में नए केस हुए एक्टिव, जानें अब तक कितने लोगों ने खोई अपनी जान

नई दिल्ली :  देश में लगातार कोविड के केसेज बढ़ रहे हैं। हर रोज कोविड के नए केस सुनने को मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह तक 107 एक्टिव केस नजर आए हैं। उसमें महाराष्ट्र में 66 और यूपी में 10 नए मामले भी देखने को मिले हैं। कोविड 19 के चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। देश में कोविड को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही कई राज्यों के हॉस्पिटल्स को गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेटेड डेटा

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 26 मई तक का डेटा अपडेट कर दिया गया है। उसने ये भी बताया है कि, देश के एक्टिव केसेज 1010 से बढ़ गए हैं। क्योंकि महाराष्ट्र में 66 नए केस देखने को मिल रहे हैं। उसमें से करीब 31 केस मुंबई शहर के ही थे। सिर्फ महाराष्ट्र के एक्टिव केसेज के बारे में जानें सिर्फ यहां पर ही संख्या बढ़कर 325 हो गई है। मुंबई में कोरोना के मामलों को बढ़ता देख तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कई हॉस्पिटल्स में 15 बेड वाला आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किया गया है।

यूपी में क्या हैं हाल?

उत्तर प्रदेश के बारे में जानें तो, यहां पर भी कोरोना के केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 15 एक्टिव केसेज थे जिनमें 10 और नए केस आ गए हैं। गाजियाबाद में लगातार कोरोना बढ़ रहा है। कोरोना मरीज की संख्या 25 हो गई है। होम आइसोलेशन में 13 मरीज हैं और एक मरीज हॉस्पिटल में एडमिट है। राज्य के अस्पतालों को कोरोना को सचेत किया गया है।

राजस्थान में भी कोविड के 7 नए मामले

देशभर में फिर से कोरोना बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। राजस्थान में भी कोविड पॉजिटिव पेशेंट्स मिले हैं। राज्य में बीते कुछ दिनों में ही कुल 7 नए मामले सामने आए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *