WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783896753', '216.73.217.143')

वित्त मंत्रालय ने लगा दी मुहर, जानिए इस बार ईपीएफ पर कितना मिलेगा ब्याज? - Somanshu News

वित्त मंत्रालय ने लगा दी मुहर, जानिए इस बार ईपीएफ पर कितना मिलेगा ब्याज?

वित्त मंत्रालय ने लगा दी मुहर, जानिए इस बार ईपीएफ पर कितना मिलेगा ब्याज?

 केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर (EPF Interest Rate 2025) को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बार ईपीएफ खाताधारकों को उनके जमा पर 8.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। यह पिछले बार (वित्तीय वर्ष 2023-24) के ब्याज दर के बराबर है, लेकिन उसके पहले की तुलना में कहीं अधिक है। इसका फायदा ईपीएफ के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को लाभ मिलेगा।एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन यानी EPFO की केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड ने फरवरी में हुई अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25% ब्याज दर देने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद श्रम मंत्रालय ने इसे अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था। इसे वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

EPF Interest Rate 2025 कब मिलेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद EPFO (एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) को ग्राहकों के खातों में ब्याज जमा करने का निर्देश दिया है। जल्द ही ब्याज की ये रकम ईपीएफ खाते में जमा हो जाएगी।
इक्विटी के इस दौर में भी EPF निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है। यह अन्य फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट्स की तुलना में बेहतर रिटर्न प्रदान करता है। साथ ही, निर्धारित सीमा तक EPF पर मिलने वाला ब्याज टैक्स-फ्री होता है।
ईपीएफ के तहत कर्मचारियों के रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार किया जाता है। ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें कोई दिक्कत ना हो। इसलिए पीएफ अकाउंट में जमा पैसे रिटायरमेंट पर ही मिलते हैं। हालांकि कुछ परिस्थितियों में इन पैसों को निकाला जा सकता है। कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर पीएफ से ज्यादा से ज्यादा 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *