WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784320587', '51.75.236.148')

MI vs DC Playing 11: बेयरस्टो करेंगे डेब्यू? दिल्ली से कटेगा इस खिलाड़ी का पत्ता - Somanshu News

MI vs DC Playing 11: बेयरस्टो करेंगे डेब्यू? दिल्ली से कटेगा इस खिलाड़ी का पत्ता

MI vs DC Playing 11: बेयरस्टो करेंगे डेब्यू? दिल्ली से कटेगा इस खिलाड़ी का पत्ता

नई दिल्ली :  मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को जब आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें केवल जीत पर होंगी। दिल्ली कैपिटल्स अगर यह मैच हारी तो उसका खेल समाप्त हो जाएगा और मुंबई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, अगर मुंबई हारी तो उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का एक और मौका होगा।वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को होने वाले मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। टीम ने बेहद खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की और अब टॉप-4 में शामिल है। दिल्ली की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन, टीम अपने पिछले छह मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है।

संयोजन का लाभ लेना चाहेगी मुंबई

मुंबई के सुपरस्टार रोहित शर्मा पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद यह उनका पहला मैच होगा। यह अनुभवी बल्लेबाज अपनी पूरी ताकत झोंकने और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए उत्सुक होगा। मुंबई की टीम अपने मौजूदा संयोजन का भी पूरा लाभ उठाना चाहेगी।

सूर्यकुमार यादव बल्ले से अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे लेकिन, मुंबई को तिलक वर्मा के लय हासिल करने की उम्मीद होगी। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मौजूदा सत्र में प्रभाव छोड़ने में विफल रहा है और पिछले पांच मैच में तीन बार दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया। रयान रिकल्टन की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में जगह मिली है।

दिल्ली की खुल गई है कलई

दिल्ली को गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में अपने शीर्ष तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (14 विकेट) की कमी खली जो आईपीएल के बहाल होने पर वापस नहीं लौटे। स्टार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ पिछला मैच 10 विकेट से गंवाया।

दिल्ली की टीम केएल राहुल (493 रन) के प्रदर्शन पर काफी निर्भर है, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हो गईं लेकिन स्टार्क की जगह आए मुस्ताफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की।दिल्ली ने आईपीएल की शुरुआत छह में से पांच मैच जीतकर की थी लेकिन, दूसरे हाफ में उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कुलदीप यादव (12 विकेट) ने एक छोर से नियंत्रण बनाया है लेकिन कप्तान अक्षर के लिए यह सत्र काफी हद तक निराशाजनक रहा है जिन्होंने अब तक 263 रन बनाने के अलावा सिर्फ पांच विकेट चटकाए हैं।

MI vs DC संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, चरिथ असलंका, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराहदिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, फॉफ डु प्लेसिस, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुस्ताफिजुर रहमान, टी नटराजन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *