WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786079553', '216.73.217.7')

नए फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Honda XL750 Transalp, नया कलर्स समेत लुक भी मिलेगा बेहतर - Somanshu News

नए फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Honda XL750 Transalp, नया कलर्स समेत लुक भी मिलेगा बेहतर

नए फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Honda XL750 Transalp, नया कलर्स समेत लुक भी मिलेगा बेहतर

नई दिल्ली :  2025 Honda XL750 Transalp जापान में 29 मई 2025 को लॉन्च होने वाली है। इसे लॉन्च होने से पहले कंपनी ने इसकी सभी जानकारी की डिटेल्स को जारी किया है। बाइक में कई नए अपडेट दिए गए हैं, जिसमें फीचर्स से लेकर डिजाइन तक शामिल है। भारतीय बाजार में इसे साल 2026 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि 2025 XL750 ट्रांसऐल्प को किन बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा?क्या मिला नया?

2025 होंडा XL750 ट्रांसऐल्प में डुअल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। इसके विंडस्क्रीन का डिजाइन तकरीबन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें Durabio नाम का बायो-प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रैच-रेसिस्टेंट होने के साथ ही काफी मजबूत भी है। इसके विंडस्क्रीन के बीच में एक नया एयर डक्ट को शामिल किया गया है, जो हवा को राइडर से दूर करता है और लंबी राइड में थकान कम करने में भी मदद करता है। इसके आगे और पीछे के सस्पेंशन में बदलाव किए गए हैं, जिससे बाइक पहले के मुकाबले अब  पक्की और खराब दोनों सड़कों पर ज्यादा आरामदायक राइड दे सकेगी। इसमें आगे की तरफ 21-इंच और पीछे 18-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। बाइक में आगे की तरफ आगे डुअल डिस्क ब्रेक, पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है।नया कलर ऑप्शन

इसे नया कलर स्कीम दिया गया है, जो पर्ल डीप मड ग्रे है। पहले मिलने वाले कलर ऑप्शन रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक को बरकरार रखा गया है। यह भारतीय बाजार में अभी रॉस व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक कलर में मिलती है।इंजन

2025 Honda XL750 Transalp में इंजन पहले की तरह ही रखा गया है, जो 755cc, लिक्विड-कूल्ड, 2-सिलेंडर यूनिट है। यह इंजन 91 PS की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके फ्यूल इंजेक्शन सेटिंग्स में हल्का बदलाव किया गया है, जिसमें  थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर होगा और लो से मिड RPM पर राइड ज्यादा स्मूद मिल सकेगी।

कीमत

जापान में 2025 Honda XL750 Transalp को 13.2 लाख येन (लगभग 7.74 लाख रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 11.5 लाख से लेकर 12 लाख रुपये तक में लॉन्च किया जा सकता है। अभी मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *