WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786081786', '216.73.217.7')

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार - Somanshu News

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

रायपुर :  रायपुर की गंज थाना पुलिस ने दोपहर के समय गगन होटल और आदित्य गेस्ट हाउस में छापा मारते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाए गए। गंज थाना प्रभारी यशवंत सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिविल पेट्रोलिंग टीम को एक्टिव किया और ग्राहकों के रूप में पुलिसकर्मी भेजे गए। पुष्टि होते ही केसरी नंदन के निर्देश पर छापा मारा गया।

रायपुर शहर में होटल और गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने इन गतिविधियों पर कार्रवाई तेज की। पुलिस का मानना है कि इस रिपोर्ट के बाद कई अन्य अवैध गतिविधियों जैसे सट्टा, जुआ, महंगे नशे और फार्म हाउस में चल रही पार्टियों पर भी नजर रखी जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए 6 लोगों को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *