WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786211623', '216.73.217.169')

अब व्योमिका सिंह के लिए रामगोपाल यादव ने जातिसूचक बात की, ऑपरेशन सिंदूर में पीडीए गिना रहे थे सपा नेता - Somanshu News

अब व्योमिका सिंह के लिए रामगोपाल यादव ने जातिसूचक बात की, ऑपरेशन सिंदूर में पीडीए गिना रहे थे सपा नेता

अब व्योमिका सिंह के लिए रामगोपाल यादव ने जातिसूचक बात की, ऑपरेशन सिंदूर में पीडीए गिना रहे थे सपा नेता

मुरादाबादः ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है। सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर निशाना साधते हुए राम गोपाल यादव की जुबान खुद फिसल गई। सपा नेता ने व्योमिका सिंह को लेकर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

राम गोपाल यादव ने किया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि वे (विजय शाह) यह भी नहीं जानते थे कि व्योमिका सिंह कौन है या उसकी जाति क्या है, न ही वे एयर मार्शल ए.के. भारती के बारे में जानते थे। अन्यथा, वे उन्हें भी गालियां देते। मैं आपको बता दूं – व्योमिका सिंह हरियाणा की दलित (जातिसूचक शब्द) हैं और एयर मार्शल ए.के. भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया। इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

बीजेपी पर साधा निशाना

मुरादाबाद जिले के बिलारी विधानसभा में नेता जी मुलायम सिंह यादव की याद में मूर्ति स्थापित किए जाने के उपलक्ष में शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे  रामगोपाल यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए पहले तो व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर सम्बोधित किया बाद में मंच पर बैठे सपा सांसद आदित्य यादव के टोकने पर व्योमिक सिंह और सोफिया कुरैशी पर बोलते हुए कहा आपको बता दूं व्योमिका सिंह हरियाणा की ….(जातिसूचक शब्द) हैं। एयर मार्शल पूर्णिया जिले के यादव हैं। एक को मुसलमान समझ के गालियां दीं। एक को राजपूत समझ के कुछ नही कहा और भारती के बारे उन्हें पता नही था। लेकिन जब पेपर में आ गया तो यह सोचने पर विवश हैं। जब मानसिकता खराब होती है तो लोग सेना की उपलब्धि को अपनी उपलब्धि बताने लगते हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर निशाना साधते हुए दिया विवादित बयान

सपा सांसद ने कहा कि आप देख ही रहे हैं कि कश्मीर में रोजाना आतंकी मारे जा रहे हैं। आतंकी पाकिस्तान से आ रहे हैं..ये लोग (बीजेपी) तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। ये लोग सिर्फ चुनाव के लिए ये सब करते हैं। देश में तिरंगा यात्रा निकालने की क्या जरुरत है। अगर है तो सभी दलों को विश्वास में लेकर कीजिए। मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक मंत्री (विजय शाह) ने कर्नल सोफिया कुरैशी को गाली दी। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *