WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779575410', '94.23.188.215')

यहां भयानक जिहादी हमला.. करीब 100 लोगों की दर्दनाक मौत, एक लाइन में खड़ा कर मार दी गई गोली - Somanshu News

यहां भयानक जिहादी हमला.. करीब 100 लोगों की दर्दनाक मौत, एक लाइन में खड़ा कर मार दी गई गोली

यहां भयानक जिहादी हमला.. करीब 100 लोगों की दर्दनाक मौत, एक लाइन में खड़ा कर मार दी गई गोली

औगाडौगू: पश्चिमी अफ्रीका के उत्तरी बुर्किना फासो में भीषण जिहादी हमला सामने आया है। यहां जिहादी समूह के एक हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

हथियारबंद हमलावरों ने देश के सैन्य अड्डे और जिबो शहर को अपना निशाना बनाया है। इस भयानक हमले की जिम्मेदारी जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीनली नाम के इस इस्लामिक संगठन ने ली है। बता दें कि, JNIM यानी जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीनली साहेल क्षेत्र में सक्रिय विद्रोही नेटवर्क का हिस्सा है।

गौरतलब हैं कि, जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीनली नाम का यह कुख्यात आतंकवादी संगठन अल-कायदा से संबद्ध है। यह संगठन माली, बुर्किना फासो और नाइजर जैसे देशों के साहेल क्षेत्र में सक्रिय विद्रोही नेटवर्क का हिस्सा है। यह स्थानीय स्थानीय सरकारों के लिए लम्बे वक़्त से सुरक्षा की सबसे बड़े चुनौती बना हुआ है। हालात इतने बिगड़ चुके है कि देश का आधे से ज्यादा हिस्सा इस आतंकी संगठन के कब्जे में है। सरकार और संगठन के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई में बड़े पैमाने पर मौते होती रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *