WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786078089', '216.73.217.7')

गौ माता राष्ट्र माता ,यह कोई साधारण प्राणी नहीं बल्कि सर्व देवमयी :आचार्य राजेंद्र महाराज - Somanshu News

गौ माता राष्ट्र माता ,यह कोई साधारण प्राणी नहीं बल्कि सर्व देवमयी :आचार्य राजेंद्र महाराज

गौ माता राष्ट्र माता ,यह कोई साधारण प्राणी नहीं बल्कि सर्व देवमयी :आचार्य राजेंद्र महाराज

सक्ती  :हथनेवरा में गौ माता राष्ट्र माता है l यह कोई साधारण प्राणी नहीं बल्कि सर्व देवमयी है l गौ माता के शरीर में 33 प्रकार के देवी देवताओं का निवास होता है, जिस प्रकार अग्नि में हवन करने से सभी देवताओं को उनका यज्ञ भाग मिलता है उसी प्रकार – गौ माता को ग्रास देने से सभी देवताओं को भोजन प्राप्त होता है l गौ माता का महत्व पौराणिक काल से मनुष्य जीवन में रहा है, देवासुर संग्राम के समय समुद्र मंथन किए जाने पर गौ माता कामधेनु रत्न के रूप में प्रकट हुई थी l गौ माता से प्राप्त होने वाली दूध, दही, घी, गौ मूत्र एवं गोबर सभी सनातनी की रक्षा एवं विश्व कल्याण के लिए है lगौ माता का पालन प्रत्येक गृहस्थ एवं परिवार में करते हुए सेवा अत्यंत महत्वपूर्ण है l जब तक धरती में गौ माता की सेवा एवं पूजा होती रहेगी – तब तक ही हम सभी का यश एवं भाग्य बना रहेगा l गौ माता को कभी भी दंड देने का विचार भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि केवल विचार करने या सोचने मात्र से ही मनुष्य के द्वारा अर्जित पुण्य का दसवां भाग नष्ट हो जाता है l यह उद्गार ग्राम हथ नेवरा में गौ ग्राम यात्रा के समापन बेला पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, आचार्य राजेंद्र महाराज ने प्रकट किया l

विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह – खनिज निगम के अध्यक्ष ने शासन के द्वारा गौ वंश की रक्षा एवं गौ सेवा आयोग के द्वारा गौ संवर्धन की योजना का लाभ सभा में विस्तार से बताया गया lगांव ग्राम यात्रा समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर जी देवांगन द्वारा गौ माता की सेवा, तथा हमारे मानव जीवन में गौ माता का महत्व पर विशेष आग्रह किया गया कि हम संघ के आह्वान पर जैविक खेती करते हुए गुणवत्ता युक्त अन्य का उत्पादन करें, जिससे आरोग्यता के साथ-साथ स्वस्थ जीवन प्राप्त हो सकेगा l यह यात्रा का आज समापन हो रहा है किंतु गौ माता की सेवा का नए संकल्प का शुभारंभ हुई हो रहा है, जो नित्य हमारे जीवन में होना ही चाहिए lइस अवसर पर, बीजेपी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू , इंजीनियर रवि पांडे , मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रतिमा पाटले एवं अनेक ग्राम वासी उपस्थित थे lकुष्ठ निवारक संघ के सचिव सुधीर देव जी के मार्गदर्शन एवं यात्रा प्रभारी राम प्रताप केसरवानी , अजय सराफ, दिनेश सिंह ठाकुर एवं यात्रा में सहयोग प्रदान करने वाले युवाओं की गौरव पूर्ण उपस्थिति में गौ माता की महा आरती की गई lसंघ के प्रचारक लोमस राम जी साहू द्वारा मंच का संचालन एवं आभार के साथ कार्यक्रम कश्मापन हुआ l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *