WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786072424', '216.73.217.7')

Kawasaki Bikes पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Ninja 500 पर 45,000 रुपये की सबसे ज्यादा छूट - Somanshu News

Kawasaki Bikes पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Ninja 500 पर 45,000 रुपये की सबसे ज्यादा छूट

Kawasaki Bikes पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Ninja 500 पर 45,000 रुपये की सबसे ज्यादा छूट

नई दिल्ली :  जापान की सुरपस्पोर्ट मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Kawasaki ने मई 2025 के लिए डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। कावासाकी अपने ‘समर कार्निवल: बिग राइड्स, बिगर सेविंग्स!’ डिस्काउंट ऑफर के तहत भारत में बिकने वाली तकरीबन सभी मोटरसाइकिल पर छूट दे रही है। डिस्काउंट के साथ ही कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। कावासाकी मोटरसाइकिलों पर 31 मई 2025 तक या स्टॉक रहने तक यह डिस्काउंट दिया जा रहा है।Kawasaki Ninja 500

कावासाकी निंजा 500 पर सबसे ज्यादा 45,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। भारत में इसे 5.24 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत में ऑफर किया जाता है। इसमें 451 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 45 bhp की पावर और 42.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।Kawasaki Z900

2024 कावासाकी Z900 पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपये है। इसमें 948 cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 123.6 bhp की पावर और 98.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसे मेटैलिक स्पार्क ब्लू और मेटालिक मैटे ग्रैफीन स्टील ग्रे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है।Kawasaki Ninja ZX-10R

कावासाकी निंजा ZX-10R को खरीदने पर 30,000 रुपये का EMI कैशबैक वाउचर दिया जा रहा है। इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 18.50 लाख रुपये है। इसमें 998 सीसी इनलाइन-फोर-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 200 bhp की पावर और 114.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जिसमें क्विक शिफ्टर भी मिलता है।

Kawasaki Ninja 650

मिडिलवेट स्पोर्ट्स टूरर मोटरसाइकिल कावासाकी निंजा 650 पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के साथ बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 7.27 लाख रुपये है। इसमें 649 सीसी लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 67.3 bhp की पावर और 64.0 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Kawasaki Ninja 300

जापानी निर्माता की सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा 300 पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 3.43 लाख रुपये है। इसमें 296 सीसी लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसका इंजन 38.8 bhp की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Kawasaki Versys 650

कावासाकी वर्सेस 650 पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.57 लाख रुपये हो गई है। इसमें 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 65.7 bhp की पावर और 61 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

Kawasaki Eliminator

कावासाकी एलिमिनेटर पर 20,000 रुपये का EMI कैशबैक या उसी राशि का मुफ्त बीमा मिल रहा है। इसमें 451cc लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 44.3 bhp की पावर और 42.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Kawasaki Ninja 1100 SX

कावासाकी निंजा 1100 SX को सबसे कम डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसपर 10,000 रुपये का EMI कैशबैक वाउचर दिया जा रहा है। इस स्पोर्ट्स टूरर बाइक की कीमत 13.49 लाख रुपये है। इसमें 1,099 सीसी का इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 135 bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *