WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778207991', '185.191.171.13')

घर अंदर घुसकर मोबाईल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार - Somanshu News

घर अंदर घुसकर मोबाईल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

घर अंदर घुसकर  मोबाईल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 02.05.2025 को रात्रि में प्रार्थी अजय कुमार पठारे निवासी डोंगकोहरौद थाना पामगढ़ के घर से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से एक रीयल मी कंपनी का मोबाईल एवं दो नग vivo कंपनी का मोबाईल जुमला कीमती 52000/ रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया की सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 184/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मोबाइल की पातासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया जाकर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में DSP श्री जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में आरोपी 1. कमलेश पटेल साकिन सोनसरी थाना पचपेड़ी 2. पंचराम बंजारे 3. बहरता पटेल वर्ष दोनो निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 52000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों को दिनांक 03.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डे, महिला प्रधान आर. मंजू सिंह, आर. प्रहलाद बनर्जी एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *