WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781163709', '51.195.215.216')

BSF ने शाहिद अफरीदी के आतंकवादी भाई को उतारा मौत के घाट - Somanshu News

BSF ने शाहिद अफरीदी के आतंकवादी भाई को उतारा मौत के घाट

BSF ने शाहिद अफरीदी के आतंकवादी भाई को उतारा मौत के घाट

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. जिससे पाकिस्तान पूरी तरह से घबरा गया है.

दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से लगातार भड़काऊ बयानबाजी हो रही है. इसके कुछ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर भी हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी पिछले कुछ दिनों से भारत के खिलाफ विवादित बयानबाजी कर रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने इंडियन आर्मी पर भी निशाना साधा था. शाहिद अफरीदी की भारत के खिलाफ नफरत ऐसे ही नहीं है. इसके पीछे 22 साल पहले घटी एक घटना है, जिसके बाद अफरीदी भारत से नफरत करने लगे थे.

2003 में BSF ने अफरीदी के आतंकी भाई को दौड़ाकर मारी थी गोली

घटना साल 2003 की है. जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के आतंकी चचेरे भाई शाकिब को भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी थी. शाकिब को 7 सितंबर 2023 को अनंतनाग में एक मुठभेड़ में BSF ने मार गिराया था. तभी से शाहिद अफरीदी भारत से नफरत करने लगे हैं. BSF ने शाहिद अफरीदी के चचेरे भाई शाकिब को हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया था. शाकिब के तार आतंकवादी हाफिज सईद से जुड़े थे. BSF ने तब कहा था कि शाकिब के पास से बरामद डाक्यूमेंट्स उसके शाहिद अफरीदी से संबंध साबित करते हैं. लेकिन उस समय शाहिद अफरीदी ने इस बात को नकार दिया था.

पेशावर का रहने वाला था शाकिब

शाकिब पेशावर का रहने वाला था और मारे जाने से पहले करीब डेढ़ साल तक अनंतनाग इलाके में एक्टिव था. शाहिद अफरीदी साल 2003 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित क्रिकेटर थे. शाहिद अफरीदी ने तब अपने आतंकवादी चचेरे भाई के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया था. शाहिद अफरीदी के हवाले से अखबारों में कहा गया था कि पठान परिवार बहुत बड़े हैं और मैं अपने कई चचेरे भाइयों को भूल गया हूं. शाहिद अफरीदी ने कहा था कि उनका परिवार बहुत बड़ा है, कौन चचेरा भाई है और कौन क्या करता है मुझे नहीं पता.

पहलगाम हमले के बाद अफरीदी ने भारत पर लगाए थे ये आरोप

शाहिद अफरीदी ने हाल ही में भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि आतंकवादी एक घंटे तक पहलगाम में लोगों की हत्या करते रहे और 8 लाख में से एक भी भारतीय सैनिक नहीं आया, लेकिन जब वे आए, तो उन्होंने पाकिस्तान को दोषी ठहराया. भारत खुद आतंकवाद करता है, अपने ही लोगों को मारता है और फिर पाकिस्तान पर आरोप लगाता है. कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता. हम हमेशा शांति का समर्थन करते हैं. इस्लाम हमें शांति ही सिखाता है और पाकिस्तान कभी भी इस तरह के कामों का समर्थन नहीं करता. हमने हमेशा भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *