WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781168248', '51.89.129.24')

चन्नी ने पहले मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, BJP ने घेरा तो देने लगे सफाई - Somanshu News

चन्नी ने पहले मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, BJP ने घेरा तो देने लगे सफाई

चन्नी ने पहले मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, BJP ने घेरा तो देने लगे सफाई

नई दिल्ली : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब देश की नजरे इस बात पर है कि आखिर भारत किस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान के खिलाफ करता है। हालांकि, सरकार ने कई कड़े एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ लिए हैं।इस बीच कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

चन्नी ने क्या बयान दिया?

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, “हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया, कुछ नहीं किया। कहीं नहीं दिखे सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।”

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमेशा मांगता रहा हूं। पहलगाम हमले के बाद सरकार की क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। आज देश के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है और पूरा देश इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान को कब जवाब दिया जाएगा। आज 10 दिन हो गए, सरकार क्या कर रही है?

‘राहुल के साथ पाकिस्तान चले जाएं’

उनके इस बयान के बाद देश की राजनीति फिर गरमा गई है और भाजपा नेताओं ने चन्नी के साथ-साथ राहुल गांधी को भी निशाने पर लेकर पलटवार किया है। दिल्ली की भाजपा सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने सेना और वायुसेना पर फिर सवाल उठाए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि सर्जिकल स्ट्राइक की गई है और उन्हें सबूत चाहिए। कांग्रेस और गांधी परिवार की ये कैसी मानसिकता है कि वे बार-बार सेना और वायुसेना पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि पाकिस्तान सच बोल रहा है?”

भाजपा नेता ने कहा, “पाकिस्तान खुद कहता रहता है कि सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।” उन्होंने कांग्रेस पर ऐसे समय पर राजनीति करने का आरोप लगाया है जब आतंकी हमले में लोगों की जान गई है। भाजपा नेता सिरसा ने कहा, “अगर आपको सबूत चाहिए तो राहुल गांधी के साथ पाकिस्तान जाकर देखें कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां की गई।”

कांग्रेस सीधे पाक से लेती है आदेश- BJP

मनजिंदर सिंह सिरसा के बाद भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी चन्नी के बयान के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राहुल गांधी की कांग्रेस पाकिस्तान आतंकवाद का बचाव करना जारी रखती है। अब चरणजीत सिंह चन्नी सेना पर सवाल उठा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस हमारी सेना का मनोबल क्यों गिरा रही है? कांग्रेस सीधे पाकिस्तान से आदेश ले रही है।”

‘लश्कर-ए-तैयबा जैसे ग्रुप को अवार्ड देती है कांग्रेस’

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने भी चन्नी के बयान पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को इस समय देश के साथ खड़े रहना चाहिए तो वो राजनीति कर रही है। कांग्रेस लश्कर-ए-तैयबा जैसे ग्रुप को अवार्ड देती है। ये तो स्पष्ट है कि ये एंटी नेशनल दिमाग तो कांग्रेस का ही है। वे भारत के साथ खड़े नहीं है वे बस अपनी राजनीति कर रहे हैं।”

बयान से पलटे चन्नी

सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देने के बाद चौतरफा घिरे कांग्रेस सांसद चरणजी सिंह चन्नी ने भाजपा के तीखे हमलों के अपने बयान से पलटते हुए कहा, “मैं सर्जिकल स्ट्राइक के कोई सबूत नहीं मांग रहा हूं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में सरकार के साथ खड़ी है, चाहे सरकार पाकिस्तान की पानी आपूर्ति रोके या हवाई कार्रवाई करे, कांग्रेस चट्टान की तरह साथ खड़ी है।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *