भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की प्रेस कांफ्रेंस, दी अहम जानकारी
रायपुर : वक्फ संशोधन बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी. इस अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि, बीजेपी पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगी और मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेगी. इसके लिए 1 से 10 मई तक अलग- अलग कार्यक्रम होंगे.
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया, 1 मई को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की कार्यशाला भी होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सभी मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे. बता दें कि यह कार्यशाला पहले 25 अप्रैल को रखी गई थी. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इसे स्थगित किया गया था.
