WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781418287', '37.59.204.143')

अनियमितता, क्रशर सील - Somanshu News

अनियमितता, क्रशर सील

अनियमितता, क्रशर सील

बलरामपुर  : अवैध खनन एवं अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड राजपुर के ग्राम भेस्की में संचालित मां महामाया क्रशर को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर  राजीव जेम्स कुजूर के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच में पाया गया कि क्रशर संचालनकर्ता द्वारा क्रशर संचालन में अनियमितता बरती जा रही थी।गिट्टी क्रशर खदान को निर्धारित मापदंड के अनुरूप ना पाते हुए संयुक्त टीम के द्वारा राजपुर विकासखण्ड के ग्राम भेस्की में संचालित मा महामाया गिट्टी क्रशर के द्वारा क्रशर संचालन में अनियमितता बरतने पर प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *