WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784764450', '2a03:2880:f812:3b::')

आज से कोटेतरा में अखंड नवधा रामायण होगा प्रारंभ - Somanshu News

आज से कोटेतरा में अखंड नवधा रामायण होगा प्रारंभ

आज से कोटेतरा में अखंड नवधा रामायण होगा प्रारंभ

जैजैपुर :  ग्राम पंचायत कोटेतरा में आज से नवधा रामायण का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 5 मई को होगा। गांव के गुड़ी चौक में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम का कथा पंडित पुरोहित गोविंद पांडे एवं पुरुषोत्तम पांडे वाचन करेंगे। जिसमें कथा सुनने बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच पहुचेंगे। शाम में कथा समापन के बाद आसपास के गांवों से पहुंचे भजन मंडली द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन भी किया जावेगा। 5 मई को सहस्त्रधारा हवन प्रसाद वितरण के साथ नवधा का समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु नवधा रामायण के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं। वहीं बाहर से आने वाले मानस गायन मंडलियों एवं रामायण प्रेमी एवं श्रोताओं के लिए भोजन भंडारा की व्यवस्था अनवरत 9 दिन तक रखी गई है। आयोजन समिति के पदाधिकारी रघुवीर यादव,महादेव सिदार,महात्मा साहू,सम्मेलाल साहू,महादेव गोड़, छवरा यादव, कन्हैया सिदार,नूतन साहू,हेतराम साहू,कुमार साहू,जयसिंह सिदार, सीताराम साहू,फागुलाल यादव, प्यारेलाल श्रीवास,अनवर सिंह, कुमारसिंह सिदार,मनोज बाबा साहू,विजयसिंह राज,लक्ष्मण साहू,महिपाल सिंह,रमेश सिदार, टीकाराम गोपालन,गाँधी लाल साहू, हीरालाल यादव,देवचरण साहू समेत समिति के पदाधिकारी नवधा रामायण के व्यवस्था बनाने जुटे हुए है। और अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम में प्रथम 15001देवानन्द यादव,दूसरा 11001 सुभाष साहू, तीसरा 7001रामसिंह सिदार,चौथा 5001 गेंदसिंह मरावी,घनश्याम मरावी, पाँचवा 4001 कुमार सिदार,रमेश सिदार छठवां 3001मोतिन बाई रामनारायण कर्ष सातवां 2001राजा महिपाल सिंह आठवाँ 1501 रुद्रचरण श्रीवास, नौवाँ 1001 लक्ष्मण साहू दसवां 999 रामलाल साहू बेस्ट टीकाकार को 701रु. बाबूलाल राज,बेस्ट तबलावादक प्रथम को 701 रु थलेश्वर यादव एवं दूसरा 501 रु टुकेश कुमार साहू प्रत्येक दिन रंगोली प्रथम 301 शंकरलाल साहू पंच एवं दूसरा 201 रेशमलाल साहू द्वारा ईनाम दिया जावेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *