शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल, लगभग 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स
अब तक के टॉप गेनर्स और लूजर्स
J&K शेयर्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में ही टॉप लूजर बना हुआ है। बीएसई सेंसेक्स में इसके एक शेयर की कीमत 106 रुपये चल रही है। वहीं निफ्टी में 108 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से ट्रेड कर रहा है।
विदेशी बाजारों में हरियाली
आज 23 अप्रैल को एशियाई बाजार में हरियाली छाई हुई है। एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स अच्छी बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार में भी कल खरीदारी का माहौल रहा। अमेरिकी बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर क्लोज हुए हैं।
कल बाजार में कैसा रही ट्रेडिंग?
22 अप्रैल को शेयर बाजार में सपाट कारोबार रहा। कल यानी मंगलवार को शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 187 अंक बढ़कर 79,595 पर क्लोज हुए हैं। एनएसई निफ्टी 41 अंक चढ़कर 24,167 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले भी शेयर बाजार में पॉजिटिव ट्रेडिंग रही थी।
