WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784851169', '198.244.168.217')

प्रतिबंध के बावजूद स्टाप डैम में नहा रहे लोग, जान जाने का खतरा - Somanshu News

प्रतिबंध के बावजूद स्टाप डैम में नहा रहे लोग, जान जाने का खतरा

प्रतिबंध के बावजूद स्टाप डैम में नहा रहे लोग, जान जाने का खतरा

रायगढ़ :  गर्मी बढ़ते ही अब लोग पचधारी डैम तक पहुंच रहे हैं। यहां छोटे बच्चों से लेकर युवा व महिलाएं भी डूबकी लगा रहे हैं। जबकि स्टाप डैम में नहाना प्रतिबंधित है और यहां सुरक्षा के कोई उपाए नहीं है।

इसके बाद भी प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। पचधारी डैम में सबसे अधिक भीड़ रविवार को देखी जा रही है। आज भी कुछ इसी तरह का नजारा था। यहां सुबह से युवक, युवती, बच्चे महिलाएं सभी नहाने के लिए पहुंचने लगे थे।

दोपहर तक डैम में अच्छी खासी भीड़ हो चुकी थी। हर कोई गर्मी से राहत पाने पानी का मजा ले रहा था। इस दौरान किसी को यह याद नहीं रहा कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा स्टाप डैम के पास प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड भी लगाया गया, लेकिन उसे नजर अंदाज करते हुए लोग यहां नहाने पहुंच रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *