WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777105489', '185.191.171.10')

गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट, भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया - Somanshu News

गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट, भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया

गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट, भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया

 नई दिल्ली :  भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुग्राम में हुए भूमि घोटाले और नेशल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर गुरुवार को तीखा हमला बोला। भाटिया ने कहा कि ”गांधी परिवार खानदानी भ्रष्ट और खानदानी चोर है।”

रॉबर्ट वाड्रा को ‘भू माफिया’ करार दिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को ‘भू माफिया’ करार देते हुए कहा कि वह किसानों की जमीन हड़पने में शामिल रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले और दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया।

भाटिया ने कहा कि क्या इस परिवार ने कसम खाई है कि वे जहां भी जाएंगे, देश और किसानों की जमीन हड़पेंगे। अपनी और कांग्रेस की नजर में राबर्ट वाड्रा एक राजनेता हैं। लेकिन जनता की नजर में वह एक भू-माफिया और एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। यही सच्चाई है।

स नकली गांधी परिवार ने अपनी तिजोरी में भर लिया है

नेशनल ब्यूरो के अनुसार, गौरव भाटिया ने हरियाणा के शिकोहपुर जमीन घोटाले मामले में राबर्ट वाड्रा व कांग्रेस की संलिप्तता को लेकर कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ें। यदि किसानों की जमीन छीनी गई है तो उसे वापस दिलाया जाएगा। जनता की गाढ़ी कमाई को जिस नकली गांधी परिवार ने अपनी तिजोरी में भर लिया है, उसकी एक-एक पाई वसूल की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह ऐसा सौदा है, जिसमें चार महीने में 700 प्रतिशत का लाभ हुआ। जब एक अधिकारी ने इस लेन-देन पर सवाल उठाया और इसे गैरकानूनी बताया तो उसके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई।

गरीबों को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा

इसी तरह भाजपा सांसद व प्रवक्ता संबित पात्रा ने नेशनल हेराल्ड मामले की बिंदुवार व्याख्या करते हुए दावा किया कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि डकैती है। गांधी परिवार माडर्न डाकू है। गरीबों को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सबने नेशनल हेराल्ड को पैसा कमाने का साधन समझा। जिस साप्ताहिक का हिमाचल से कोई लेना देना नहीं था, उसे हिमाचल सरकार ने करोड़ों के विज्ञापन दिए। यह सब पैसा किसकी जेब में गया।

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने किया है गुमराह

हरदीप पुरी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने नेशनल हेराल्ड मामले पर बिंदुवार प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह किया गया है। असल में उन्हें अपने नेतृत्व के विरुद्ध प्रदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित प्लाट नंबर 5ए की बिल्डिंग में नेशनल हेराल्ड की कभी प्रेस चल ही नहीं रही थी, जबकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा प्रेस चलाने के लिए ही बहुत ही कम दर पर भूमि उपलब्ध कराई गई थी। कांग्रेस नेताओं ने इनका निजी और व्यावसायिक उपयोग किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित पूरे देश को धोखा दिया।

कांग्रेस बोली- मोदी सरकार बदले की कार्रवाई कर रही

उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा यह केस फाइल किए जाने पर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि यह मोदी सरकार की बदले की कार्रवाई है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। वह थोड़ा आत्ममंथन करें। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रही है। नेशनल हेराल्ड केस 2012-13 के आसपास शुरू हुआ। इस मामले में भाजपा सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *