WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786305842', '216.73.216.170')

66 में से 36 शराब दुकानों में अहाते आवंटित - Somanshu News

66 में से 36 शराब दुकानों में अहाते आवंटित

66 में से 36 शराब दुकानों में अहाते आवंटित

बिलासपुर :  बिलासपुर जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में शराब दुकानों के प्रांगण के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। यह प्रक्रिया वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए आयोजित की गई।

जिले की कुल 66 देशी, विदेशी और मिश्रित शराब दुकानों में से 36 दुकानों के अहातों के लिए लाइसेंसधारियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इन 36 दुकानों में से 27 दुकानों के लिए कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों में से जिस आवेदक ने सबसे अधिक बोली लगाई, उसे संबंधित अहाते का आवंटन किया गया।

चयनित आवेदकों को दो दिनों के भीतर निर्धारित राशि जमा करनी होगी। शेष दुकानों के अहातों की अगली व्यवस्था की तिथि राज्य आबकारी आयुक्त, रायपुर द्वारा निर्धारित की जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *