WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784725105', '216.73.216.43')

Waqf की जमीन पर कांग्रेस नेताओं का कब्जा, एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने गिनाए नाम - Somanshu News

Waqf की जमीन पर कांग्रेस नेताओं का कब्जा, एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने गिनाए नाम

Waqf की जमीन पर कांग्रेस नेताओं का कब्जा, एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने गिनाए नाम

भोपाल :  मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल ने बड़ा आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन पर कांग्रेस के नेताओं का कब्जा है। उन्होंने कई नेताओं के नाम भी गिनाए है।सनवर ने कहा कि इसी हफ्ते से कब्जा करने वालों को नोटिस दिया जाएगा।

एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जिला और मंडल स्तर तक के नेता वक्फ की जमीन पर कब्जा कर के अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। 2000 लोगों को चिन्हित कर चुके हैं। नए कानून के तहत एक सप्ताह के अंदर 2000 लोगों को नोटिस देंगे। कांग्रेस नेता नियाज खान 7 करोड़ की रिकवरी निकाली है। इकबाल खान बड़वानी के कांग्रेस के नेता है, एक करोड़ 42 लाख की रिकवरी निकाली है। जो समझदार मुसलमान है वह समझ गया यह लोग भड़काने का काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया था। इसके बाद 5 अप्रैल को वक्फ अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी। 8 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो गया।

वहीं वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 20 से अधिक याचिका दायर की गई है। सभी याचिकाओं में मुख्य रूप से यही कहा गया है कि यह मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला कानून है। वक्फ एक धार्मिक संस्था है। उसके कामकाज में सरकारी दखल गलत है। इस मामले में पहली सुनवाई 16 अप्रैल को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच करेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *