WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785868083', '216.73.217.61')

Panchang: 12 April को क्या खास है, इस दिन किस राशि में रहेंगे 5 शक्तिशाली ग्रह - Somanshu News

Panchang: 12 April को क्या खास है, इस दिन किस राशि में रहेंगे 5 शक्तिशाली ग्रह

Panchang: 12 April को क्या खास है, इस दिन किस राशि में रहेंगे 5 शक्तिशाली ग्रह

 हिंदू पंचांग के अनुसार 12 अप्रैल, 2025 शनिवार का दिन बहुत खास है. इस दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस दिन को हनुमान जयंती के नाम से भी जाना जाता है.

हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. साल 2025 में 12 अप्रैल को दोपहर 3.21 मिनट पर इस तिथि की शुरूआत होगी, जिसका समापन 13 अप्रैल सुबह 5.51 मिनट पर होगा. शनिवार का दिन शनि पूजा और हनुमान जी की उपासना के लिए बहुत शुभ माना गया है.

क्यों खास है 12 अप्रैल का दिन? 

12 अप्रैल, शनिवार के दिन मीन राशि में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और राहु का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में पंचग्रही योग कहा जाता है. यह योग अत्यंत दुर्लभ माना जाता है और जब यह किसी शुभ तिथि, जैसे कि हनुमान जन्मोत्सव, पर पड़ता है, तो उसका प्रभाव कई गुना अधिक बढ़ जाता है.

पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार 12 अप्रैल 2025, शनिवार के दिन पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी. इस दिन शाम 06:08 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा.

चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा – केतु का ग्रहण दोष रहेगा. वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है. दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.

इन राशियों को लाभ

वृषभ राशि (Taurus)-
वृष राशि वालों के लिए हनुमान जयंती का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस दिन पंचग्रही योग बनने से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. जॉब करने वालों को लाभ मिलेगा. बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों को पंचग्रही योग के बनने से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. पढ़ाई से जुड़ी किसी कार्य में सफलता हासिल होगी. परिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी.

मीन राशि (Pisces)-
12 अप्रैल को पांच ग्रहों की युति आपकी राशि में हो रही है इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आपकी ही राशि पर देखने को मिलेगा. इस दिन मन में कई तरह के विचार जन्म लेंगे, आर्थिक दृष्टि से ये दिन विशेष है, किसी बड़े प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले जानकार लोगों से सलाह अवश्य लें. लाइफ पार्टनर की बातों को इग्नोर न करें, सेहत का ध्यान रखें. धर्म-कर्म के कामों में रुचि लें.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *