WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777609308', '185.191.171.10')

टीएस सिंहदेव ने राम से की सरकार की तुलना? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा 'कांग्रेस तो विभीषण है' - Somanshu News

टीएस सिंहदेव ने राम से की सरकार की तुलना? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा ‘कांग्रेस तो विभीषण है’

टीएस सिंहदेव ने राम से की सरकार की तुलना? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा ‘कांग्रेस तो विभीषण है’

रायपुर: रामनवमी के मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहेदव ने सरकार को राम और नक्सलियों को रावण बताया है। उन्होंने कहा है जब बात प्रेम से न बने तो हथियार उठाने पड़ते हैं।

सिंहदेव के इस बयान को भाजपा नक्सलियों के खिलाफ सरकार की रणनीति के समर्थन के रूप में लिया है तो कांग्रेस इसे लेकर एक बार फिर बैकफुट पर है।

हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 8 बिंदुओं पर सरकार से नक्सल ऑपरेशन में मारे जा रहे नक्सलियों को लेकर जवाब मांगा था। अध्यक्ष बैज लगातार मुठभेड़ों पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के ही नेता टीएस सिंहदेव का बयान कांग्रेस में अंदरूनी संकट पैदा कर रहा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर से साय सरकार के काम की अप्रत्यक्ष रूप से सराहना कर दी है। जिसके बाद से ही प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सिंहदेव ने नक्सलवाद के खात्मे लिए चलाए जा रहे अभियान पर ऐसी बात कह दी कि उनके बयान पर चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल, सरकार के नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान पर बोलते हुए सिंहदेव ने कहा है कि प्राचीन काल से ही ऐसा होता आ रहा है, जब समझाइस से बात नहीं बनती, तो हथियार उठाना पड़ता है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है। श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा होगा, शांति का रास्ता अपनाओ मुख्य धारा से जुड़ो, लेकिन रावण ने राम की बाद नहीं सुनी।

जाहिर है कि रामनवमी के मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहेदव ने सरकार को राम और नक्सलियों को रावण बताया है। उन्होंने कहा है जब बात प्रेम से न बने तो हथियार उठाने पड़ते हैं। सिंहदेव के इस बयान को भाजपा नक्सलियों के खिलाफ सरकार की रणनीति के समर्थन के रूप में लिया है तो कांग्रेस इसे लेकर एक बार फिर बैकफुट पर है।

कांग्रेस तो विभीषण है: बृजमोहन अग्रवाल

नक्सल कार्रवाई पर पूर्व मंत्री TS सिंहदेव के बयान पर BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने TS सिंहदेव से पूछा है कि सिंहदेव स्पष्ट बताएं कि सरकारी पक्ष राम है या नक्सली पक्ष रावण? कांग्रेस तो विभीषण है, नक्सलियों का साथ दी है, कांग्रेस भी बताए कि वह राम या रावण किसके साथ है?

नक्सलवाद खत्म हो मगर इसकी मंशा स्पष्ट हो: विकास उपाध्याय

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि नक्सलवाद खत्म हो मगर इसकी मंशा स्पष्ट होनी चाहिए। नक्सली उन्मूलन के नाम पर आदिवासियों, ग्रामीणों की हत्या नहीं होनी चाहिए। टीएस सिंहदेव हमारे वरिष्ठ नेता हैं ये उनके व्यक्तिगत विचार है। टीएस ने कहा है कि राम ने रावण के साथ जैसा किया ठीक वैसा सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *