देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव : 8- 9 अप्रैल को रायपुर में होगा आयोजित
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 8 अप्रैल से देश का सबसे बड़ा दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन आईबी ग्रुप राजनांदगांव विकसित भारत की तर्ज पर विकसित पोल्ट्री और विकसित छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से कर रहा है। इस दौरान देश के करीब 6 हजार पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स शामिल होंगे।
आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित करने की दिशा में पहल कर रहे हैं। इस विचार को मूर्त रूप देने की दृष्टि से अब आईबी ग्रुप द्वारा 2035 तक छत्तीसगढ़ को देश का प्रोटीन हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है।
8- 9 अप्रैल को होगा आयोजन
