WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784403580', '198.244.242.143')

गर्मी में रक्षक कवच से कम नहीं ये फल, रोज आधा भी खाओगे तो दूर भागेगी बीमारीयां - Somanshu News

गर्मी में रक्षक कवच से कम नहीं ये फल, रोज आधा भी खाओगे तो दूर भागेगी बीमारीयां

गर्मी में रक्षक कवच से कम नहीं ये फल, रोज आधा भी खाओगे तो दूर भागेगी बीमारीयां

हते हैं हम सभी को मौसम के अनुसार ही फल खाने चाहिए। इससे शरीर को बहुत फायदा होता है। इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में खरबूजा, तरबूज और आम सीजनल फल हैं। इन्हें गर्मी में खाने से सेहत अच्छी रहती है।

आज हम आपको खरबूजा खाने के फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में पानी होता है।

 खरबूजे के अंदर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, कैलोरी सहित कई विटामिंस होते हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में इन्हें रोज अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा आइडिया होता है। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के खरबूजा खाने के फ़ायदों के बारे में जान लेटे हैं।

खरबूजा खाने के लाभ (Muskmelon Health Benefits)

 1. खरबूजा खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। गर्मी में इसे खाने से शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा रहती है। इससे आपका शरीर हेल्थी रहता है।

2. जिन लोगों को कब्ज की शिकायत है उन्हें भी खरबूजा खाना चाहिए। इससे यह समस्या दूर हो जाती है। सिर्फ कब्ज ही नहीं पेट से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए खरबूजा एक अच्छी चीज होती है।

3. किडनी स्टोन यानि पथरी की बीमारी में खूब खरबूजा खाना चाहिए। इसे खाने से पथरी खत्म हो जाती है और दर्द में भी आराम मिलता है।

4. आंखों की अच्छी रोशनी के लिए भी खरबूजा खाना लाभकारी होता है। इसे जितना अधिक खाएंगे उतनी ही आंखों की रोशनी को लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इसे खाने से मोतियाबिंद होने का खतरा भी टल जाता है।

 5. खरबूजा शरीर में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये एक अच्छा फल है। इसे आपको रोज खाना चाहिए।

6. दिल की बीमारी को दूर रखने के लिए रोज खरबूजे का सेवन करना चाहिए। ये आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल करता है।

7. इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉंग बनाने में खरबूजा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

8. एक स्टडी के अनुसार खरबूजा खाने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें पाए जाने वाले पौषक तत्व कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।

 9. यदि आप अल्सर की समस्या से जूझ रहे हैं तो खरबूजा खान लाभकारी होता है।

10. गर्भवती महिलाओं को भी अपनी डाइट में खरबूजे को शामिल करना चाहिए। ये उनके और बेबी के लिए अच्छी चीज होती है।

11. खरबूजे का सेवन करने से शरीर में तनाव या टेंशन को कम करने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं।

12. खरबूजा हमे यूरीन इन्फेक्शन से भी बचाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *