WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784682022', '216.73.216.43')

डॉक्टर गिरफ्तार, महिला मरीज के साथ किया छेड़छाड़ - Somanshu News

डॉक्टर गिरफ्तार, महिला मरीज के साथ किया छेड़छाड़

डॉक्टर गिरफ्तार, महिला मरीज के साथ किया छेड़छाड़

जांजगीर-चाम्पा :  जिले में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी डॉक्टर घटना के बाद फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए बिलासपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *