WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784728110', '2a03:2880:f812:6::')

सुबह साढ़े 7 बजे अब खुलेगी स्कूल, गर्मी को देखते प्रशासन का निर्णय - Somanshu News

सुबह साढ़े 7 बजे अब खुलेगी स्कूल, गर्मी को देखते प्रशासन का निर्णय

सुबह साढ़े 7 बजे अब खुलेगी स्कूल, गर्मी को देखते प्रशासन का निर्णय

रायपुर :  इन दिनों प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। बढ़ती गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़, राजनांदगांव व बालोद जिले के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। सारंगढ़– बिलाईगढ़ कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि 5 अप्रैल 2025 तक समस्त परीक्षाएं समाप्त की जाएगी।

5 अप्रैल 2025 से शैैक्षणिक सत्र के अंत 30 अप्रैल तक जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से 12:30 तक किया जाएगा। दो पालियों में लगने वाले स्कूलों को भी एक पाली में समायोजित कर कक्षा का संचालन करना होगा।

राजनांदगांव कलेक्टर ने भी सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा प्राचार्यों, प्रधानपाठकों को अप्रैल माह में कक्षा संचालन हेतु सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक के लिए आदेशित किया है। बालोद में भी 7 :30 से 11:30 तक स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *