WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777022788', '85.208.96.194')

रायपुर : बेटे के सामने पिता की हत्या - Somanshu News

रायपुर : बेटे के सामने पिता की हत्या

रायपुर : बेटे के सामने पिता की हत्या

रायपुर :  बेटे के सामने पिता की हत्या हो गई। पुलिस के अनुसार गोपाल साहू ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ग्राम मुरा वार्ड क्र. 06 खरोरा रायपुर में सपरिवार रहता है। 19.03.2025 को प्रातः करीब 07ः30 बजे प्रार्थी के पिता रंजीत साहू घर के सामने बने चबूतरा में बैठे थे तथा प्रार्थी अपने घर से बाहर निकल रहा था। उसी समय मनोज साहू अपने हाथ में रखे हसिया से अचानक प्रार्थी के पिता के बांये गले कंधा में मारकर वार किया। प्रार्थी द्वारा पूछने पर मेरे से दुश्मनी क्यों किया कहकर मनोज साहू भाग गया, कुछ ही समय बाद प्रार्थी के पिता रंजीत साहू की मृत्यु हो गयी। विगत 04-05 वर्ष पूर्व इन लोगों का झगड़ा मनोज साहू से हुआ था तभी से मनोज साहू रंजिश रखता था और मनोज साहू ने प्रार्थी के पिता रंजीत साहू की हत्या करने के नियत से हंसिया से प्राणघातक वारकर उसकी हत्या कर दिया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मनोज साहू के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 173/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्राथी उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये घटना के चंद घंटे के भीतर ही आरोपी मनोज साहू को पकड़ा गया।

विगत 09-10 वर्ष पूर्व मृतक के चाचा के जमीन को आरोपी मनोज साहू के परिवार के सदस्य क्रय कर उसमें मकान का निर्माण कर लिये थे, इसी बात को लेकर 04-05 वर्ष पूर्व मृतक एवं आरोपी के मध्य विवाद हुआ था जिस पर मृतक लगातार आरोपी से द्वेष रखने के साथ ही अन्य बातों को भी लेकर बैर रखता था, कि दिनांक घटना को आरोपी मृतक के छिंटाकशी से परेशान होकर हत्या की उक्त घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हंसिया जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मनोज साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम मुरा वार्ड क्रमांक 06 थाना खरोरा जिला रायपुर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *