WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777650691', '185.191.171.8')

पुरुषों का सच्चा साथी है Moringa, 5 समस्याओं से दिलाता राहत और सेहत बनाता है बेमिसाल - Somanshu News

पुरुषों का सच्चा साथी है Moringa, 5 समस्याओं से दिलाता राहत और सेहत बनाता है बेमिसाल

पुरुषों का सच्चा साथी है Moringa, 5 समस्याओं से दिलाता राहत और सेहत बनाता है बेमिसाल

मोरिंगा, जिसे कई लोग सहजन या मुंगा के नाम से भी जानते हैं, को गुणों का भंडार कहा जाता है। यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसकी पत्तियां, फली, फूल सभी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती हैं। यही वजह है कि अगर इसे चलता-फिरता अस्पताल कहे, तो कुछ गलत नहीं होगा। यह हर समस्या का रामबाण इलाज है, जो खासतौर पर पुरुषों के लिए गुणकारी साबित होता है।

इस डाइट में शामिल करने से यूं तो कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है, लेकिन पुरुषों के लिए यह और भी ज्यादा लाभकारी होता है। इसे डाइट का हिस्सा बनाने से एक नहीं 5 तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद है मोरिंगा

प्रोस्टेट हेल्थ बेहतर बनाए

मोरिंगा में ग्लूकोसाइनोलेट्स होते हैं, जो ऐसे कंपाउंड हैं, जिनमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ये कंपाउंड प्रोस्टेट कैंसर सेल्स के विकास को रोक सकते हैं। शोध से यह भी संकेत मिलता है कि मोरिंगा प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) में भी मदद कर सकता है, जो पुरुषों में एक आम उम्र से संबंधित समस्या है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन में फायदेमंद

इरेक्टाइल डिसफंक्शन पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है, जिसके बारे में लोग अक्सर कम ही बात करते हैं। ऐसे में मोरिंगा इस समस्या के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल ब्लड फ्लो में सुधार कर सकते हैं, जो इरेक्टाइल फंक्शन के लिए जरूरी है।

जानवरों पर किए गए कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि मोरिंगा का अर्क पीनस में ब्लड फ्लो को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इंसानों में मामले में अभई और शोध की जरूरत है।

फर्टिलिटी बढ़ाए
मोरिंगा का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने की क्षमता स्पर्म प्रोडक्शन के लिए ज्यादा अनुकूल वातावरण बना सकती है। इसलिए डाइट में शामिल करने से पुरुषों की फर्टिलिटी में सुधार होता है।

मांसपेशियों का स्वास्थ्य सुधारे
मोरिंगा कम्प्लीट प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होता है, जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास और रिपेयरिंग के लिए जरूरी हैं। यही वजह है कि मोरिंगा फिटनेस का ध्यान रखने करने वाले पुरुषों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे
आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। ऐसे में मोरिंगा बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *