WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779975244', '92.222.108.127')

सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाला अनोखा लैपटॉप, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिजाइन! Lenovo ने किया कमाल - Somanshu News

सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाला अनोखा लैपटॉप, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिजाइन! Lenovo ने किया कमाल

सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाला अनोखा लैपटॉप, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिजाइन! Lenovo ने किया कमाल

 पिछले कुछ सालों से बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी ने दुनिया भर में चिंता का माहौल बना दिया है। ऐसे में सभी देश और राज्य फ्यूचर जनरेशन के लिए एक बेहतर भविष्य की तैयारी में लग गए हैं।

यहां तक कि टेक्नोलॉजी कंपनियां भी अब इस दिशा में काम कर रही हैं।

इसकी शुरुआत लेनोवो ने अपने पहले सोलर पॉवर लैपटॉप से की है, जो दुनिया का पहला सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाला लैपटॉप है। जैसा कि हम जानते हैं, भारत सरकार रिन्यूवेबल एनर्जी को बढ़ावा देते हुए, इसकी दिशा में काम कर रही है। ऐसे में ये नया डिवाइस इस पहल में एक बड़ा कदम हो सकता है।

दुनिया का पहला सोलर एनर्जी वाला लैपटॉप

  1. लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्‍ड कॉन्‍ग्रेस (MWC 2025) में अपने नए लैपटॉप को शोकेस किया है, जो सोलर एनर्जी पर चलता है।
  2. ये उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो काम के चक्कर में अपना लैपटॉप चार्ज करना भूल जाते हैं।
  3. सबसे अच्छी बात है कि इसमें आपको इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत नहीं होगी।
  4. इस लैपटॉप को Lenovo Yoga Solar PC Concept नाम दिया गया है, हालांकि इसके आने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्यों खास है लैपटॉप?

  1. ये लैपटॉप कई मायनों में बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि ये सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करता है, जो एक रिन्यूवेबल एनर्जी है।
  2. रिन्यूवेबल एनर्जी एक ऐसा सोर्स होता है, जो बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए पावर देता है। सबसे अच्छी बात ये है कि सोलर एनर्जी कभी खत्म होने वाली एनर्जी है।
  3. इस कॉन्सेप्ट लैपटॉप में मेन स्क्रीन के पीछे एक फोटोवोल्टिक सौर पैनल दिया गया है, जो लैपटॉप की बैटरी को सोलर लाइट के जरिए चार्ज करता है। यानी आपको बिना वायर या चार्जिंग केबल की जरूरत नहीं होगी।
  4. ये एक आम लैपटॉप की तरह दिखता है और पहली नजर में आप ये नहीं जान सकेंगे कि ये सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाला लैपटॉप है।
  5. ये स्लीक और स्लिम डिजाइन के साथ आता है, जो इसे इजी-टू-कैरी बनाता है।
  6. आपको लैपटॉप के डिस्प्ले के पीछे एक सोलर पैनल ग्रिड दिया गया है, जो इन-बिल्ट बैटरी को सोलर एनर्जी और इनडोर लाइटिंग का इस्तेमाल करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *