WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784633559', '51.89.129.252')

जिला पंचायत धमतरी में भाजपा के अरूण सार्वा बने निर्विरोध अध्यक्ष - Somanshu News

जिला पंचायत धमतरी में भाजपा के अरूण सार्वा बने निर्विरोध अध्यक्ष

जिला पंचायत धमतरी में भाजपा के अरूण सार्वा बने निर्विरोध अध्यक्ष

धमतरी : पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की बहुमत रही। भाजपा के अरूण कुमार सार्वा को धमतरी जिला पंचायत का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं उपाध्यक्ष का पद कुरुद क्षेत्र के गौकरण साहू को दिया गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के चलते शुक्रवार को सुबह से गहमा-गहमी रही।

जिला पंचायत धमतरी के कुल 13 क्षेत्रों में से 11 में भाजपा समर्थित एवं दो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव रिजल्ट आने के बाद से ही यहां अध्यक्ष पद का फैसला लगभग स्पष्ट हो चुका था। बस नाम की घोषणा बाकी थी। भाजपा खेमे से ही अध्यक्ष का चयन होना था इसके लिए तीन नाम चल रहे थे, लेकिन अंत में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से विजयी अरूण कुमार सार्वा के नाम पर भाजपा ने मुहर लगाई।

जिला पंचायत में भाजपा के बहुमत के चलते इस बार चुनाव की जरूरत भी नहीं पड़ी। कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी ही घोषित नहीं किया और अरूण कुमार सार्वा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी तरह कुरुद क्षेत्र के ग्राम कठौली निवासी गौकरण साहू को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दोनों के पदाधिकारी निर्वाचित होने के बाद भाजपा नेताओं ने उत्साह के साथ फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और विकास के लिए समर्पित होकर काम करने का ऐलान किया। निर्वाचन के बाद परिसर के पास जमकर आतिशबाजी की गई।

इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं विधायक मोतीलाल साहू, महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, श्रवण मरकाम सहित अन्य उपस्थित थे। पद नहीं दायित्व मिला: जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरूण कुमार सार्वा ने कहा कि उन्हें पद नहीं, दायित्व सौंपा गया है और बड़ी जिम्मेदारी से इसे निभाएंगे। पूरे जिले के समग्र विकास के लिए काम करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत और मुख्यमंत्री के सुशासन को धमतरी जिले में भी पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। जहां-जहां विकास के कार्य पेंडिंग है, उसे तेजी से आगे बढ़ाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *