WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786092878', '216.73.217.7')

इंतजार खत्म! ये दिग्गज होगा रायपुर नगर निगम का सभापति, 7 मार्च को होगी घोषणा, जानें कौन हैं ये… - Somanshu News

इंतजार खत्म! ये दिग्गज होगा रायपुर नगर निगम का सभापति, 7 मार्च को होगी घोषणा, जानें कौन हैं ये…

इंतजार खत्म! ये दिग्गज होगा रायपुर नगर निगम का सभापति, 7 मार्च को होगी घोषणा, जानें कौन हैं ये…

रायपुर  : रायपुर नगर निगम के सभापति पद के लिए सूर्यकांत राठौर का नाम लगभग तय हो गया है। घोषणा होना बाकी है। इसके लिए प्रथम सम्मिलन 7 मार्च को होगा। निगम मुख्यालय के सामान्य सभा हाल में कलेक्टर गौरव सिंह सभापति, अपील समिति के सदस्यों का चुनाव संपन्न कराएंगे। साथ ही दसों जोनों के अध्यक्षों के भी नामों की घोषणा हो जाएगी। चुनावी प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से यह समीकरण साफ है कि सभापति का चुनाव नहीं होगा। बल्कि सर्वसम्मति की स्थिति बन रही है। क्योंकि विपक्षी और निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की स्थिति में नहीं हैं। भाजपा के 61 पार्षदों का भारी बहुत निगम के सदन में है। वहीं कांग्रेस के 7 और दो निर्दलीय समेत कुल 9 पार्षद ही निगम के सदन में पहुंचे हैं। ऐसे में विपक्षी खेमा किसी पार्षद को सभापति प्रत्याशी बना सकता है, लेकिन उसके मायने नहीं हैं।

 दो-तीन नामों पर किया विचार

पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई बैठक में वैसे तो सभी पार्षदों ने पार्टी के निर्णय को सर्वमान्य किया है। पार्टी नेताओं के बीच दो-तीनों नामों पर चर्चा हुई। इनमें से पांच बार के पार्षद और निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे सूर्यकांत राठौर के नाम पर सर्वसम्मति के संकेत हैं। डीडीनगर वार्ड के पार्षद आशु चंद्रवंशी के नाम की भी चर्चा है, लेकिन मतदान की स्थिति नहीं बनेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *