WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777757192', '51.195.215.80')

भिलाई निगम के 3 कर्मचारियों पर लिया एक्शन: एक सफाई कर्मचारी सस्पेंड, आयुक्त ने दो को थमाया कारण बताओ नोटिस - Somanshu News

भिलाई निगम के 3 कर्मचारियों पर लिया एक्शन: एक सफाई कर्मचारी सस्पेंड, आयुक्त ने दो को थमाया कारण बताओ नोटिस

भिलाई निगम के 3 कर्मचारियों पर लिया एक्शन: एक सफाई कर्मचारी सस्पेंड, आयुक्त ने दो को थमाया कारण बताओ नोटिस

भिलाई : नगर निगम भिलाई के आयुक्त ने 3 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। काम में लापरवाही बरतने पर चेतन ताम्रकार को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगम आयुक्त को लगातार ऐसी शिकायत मिल रही थी कि, पूरे निगम में 42 कर्मचारी विभागीय कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। वो लोग कभी तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर ड्यूटी नहीं आते, तो कभी कुछ और बहाना बना देते हैं।

निगम आयुक्त ने ऐसे सभी कर्मचारियों की एक लिस्ट बनवाई और उनकी ड्यूटी निगम के अलग-अलग उद्यानों में पानी डालने और साफ सफाई के कार्य में लगवाई थी। उन्होंने देखा कि, ऐसा करने पर 30 कर्मचारी तो अपने कार्य पर उपस्थित हुए, लेकिन 12 काम पर नहीं पहुंचे। उन्होंने जब इसका कारण जाना तो पता चला कि कुछ कर्मचारियों को विभागीय आवश्यकता को देखते हुए उनके उच्च अधिकारी द्वारा विभाग में ही रहने की मांग की गई थी। इससे उन्हें नई जगह ड्यूटी पर नहीं भेजा गया। वहीं सफाई कर्मचारी चेतन ताम्रकार ड्यूटी पर ही नहीं आया।

इसके चलते चेतन ताम्रकार को विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने उच्च अधिकारी के साथ अभद्रता करने, आदेश को नहीं मानने, उपस्थिति दर्ज कराकर कार्य नहीं करने के चलते उसे सस्पेंड कर दिया गया। वहीं सफाई कर्मी बिंदा बाई और ललिता बाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये दोनों अपने कार्य स्थल पर ड्यूटी के दौरान गैरमौजूद पाई गई थीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *