WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777069277', '85.208.96.210')

बिजली बिल न पटाने पर काटे गए 39 कनेक्शन ,जैजैपुर एवं मालखरौदा बिजली विभाग का अभियान जारी - Somanshu News

बिजली बिल न पटाने पर काटे गए 39 कनेक्शन ,जैजैपुर एवं मालखरौदा बिजली विभाग का अभियान जारी

बिजली बिल न पटाने पर काटे गए 39 कनेक्शन ,जैजैपुर एवं मालखरौदा बिजली विभाग का अभियान जारी

बिजली बिल नही पटाने वाले उपभोक्ताओं में मचा हड़कम

 

जैजैपुर : बिजली बिल बकायादारों से वसूली और लाइन विच्छेद कार्य का अभियान विभाग द्वारा चलाया गया है। इस अभियान के तहत लगभग 39 लोगों की विद्युत लाइनें बिल न पटाने पर काट दी गई।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित जैजैपुर एवं मालखरौदा ग्रामीण द्वारा बकायादारों की विद्युत लाइन विच्छेदन का कार्य तेज गति से चल रहा है ।क्षेत्रों में बकायादारों से वसूली के लिए टीम रवाना किया गया था। इस अभियान के तहत् 102 उपभोक्ताओं से कुल 27.57 लाख बकाया राशि में से 12.78 लाख बकाया राशि जमा न करने पर इनके यहां का विद्युत कनेक्शन विच्छेद 39 कनेक्शन काट दिया गया। और 41 उपभोक्ताओं द्वारा तत्काल 9.06 लाख रुपए बिल भुगतान किया गया सहायक यंत्री एस. खेस एवं कनिष्ठ यंत्री योगेश श्रीवास ने बताया कि बिलों का भुगतान तीन दिवस के भीतर नहीं करने पर विद्युत अधिनियम की धारा 198 के तहत् कार्रवाई की जाएगी। बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ चल रहे अभियान से जहां हडक़ंप मच गया है। वहीं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान निरंतर चलेगा तथा किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।विद्युत बिल बकाएदारों से वसूली की इस कार्रवाई में सहायक यंत्री एस. खेस,नँदलाल भारद्वाज,छत्रपाल दीवान कनिष्ठ यंत्री योगेश श्रीवास, गजाधर सिदार, प्रवीण कुमार, राजेन्द्र सिदार,अभिषेक तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *