राज्यसभा MP महुआ मांझी की हालत गंभीर, भीषण सड़क हादसे की हुईं शिकार; बेटा-बहू भी घायल
राज्यसभा सांसद के पुत्र सोमबीत मांझी ने बताया कि हमलोगों सारा परिवार के लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान होटवाग के समीप नींद आने के कारण कार एक ट्रक में जा टकरा गई। जिससे कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार चालक के बदले राज्यसभा सांसद के पुत्र चला रहा था।
चिकित्सक ने दी रिपोर्ट
चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार भगत ने बताया कि राज्यसभा सांसद को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगने के कारण फ्रेक्चर हो गया है। हमलोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल की व्यवस्था पर उठाया सवाल
सदर अस्पताल में इलाज होने के बाद राज्यसभा सांसद के पुत्र सोमबीत मांझी के द्वारा रांची ले जाने को लेकर एम्बुलेंस की मांग की गई। जिसपर प्रबंधक के द्वारा एक घंटे तक टालमटोल करते रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि एक घंटे से एंबुलेंस को लेकर परेशान है।
इसके बावजूद भी यहां के प्रबंधक कोई गंभीरता नहीं ले रहा है। इस दौरान लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के हस्तक्षेप के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया। इसके बाद रांची रिम्स की ओर गंतव्य हो गए।
