WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776725852', '185.191.171.7')

7 घंटे तक पत्नी की लाश के पास बैठा रहा पति, खाना नहीं बनाने पर किया था मर्डर - Somanshu News

7 घंटे तक पत्नी की लाश के पास बैठा रहा पति, खाना नहीं बनाने पर किया था मर्डर

7 घंटे तक पत्नी की लाश के पास बैठा रहा पति, खाना नहीं बनाने पर किया था मर्डर

वाड्रफनगर : बलंगी पुलिस चौकी अंतर्गत कोगवार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति जब काम से घर लौटा, तो पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने लगभग 7 घंटे तक शव को घर में छिपाए रखा। पड़ोसियों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *