WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784679013', '216.73.216.43')

हार बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला कांग्रेस अध्यक्ष, गुस्से में आकर बीजेपी चुनाव प्रभारी से की मारपीट - Somanshu News

हार बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला कांग्रेस अध्यक्ष, गुस्से में आकर बीजेपी चुनाव प्रभारी से की मारपीट

हार बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला कांग्रेस अध्यक्ष, गुस्से में आकर बीजेपी चुनाव प्रभारी से की मारपीट

दुर्ग :  दुर्ग नगर निगम में हार के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष के हंगामें का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मारपीट और गाली देते नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, चुनाव में करारी हार के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर बेहद आक्रोशित हो गई और हंगामा करने लगी।

बता दें कि, दुर्ग महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पार्षद चुनाव के लिए खड़ी हुई थी। वार्ड क्रमांक-34 से कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर और भाजपा प्रत्याशी कमल देवांगन आमने-सामने थे। चुनाव के दौरान वार्ड निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिन्हा को वार्ड चुनाव प्रभारी बनाया गया था। प्रदीप सिन्हा ने भाजपा के लिए काम कर कमल देवांगन को जीत दिलाई। यही वजह है कि, कन्या ढीमर सोमवार की सुबह प्रदीप सिन्हा के घर पहुंच गई और सभी से मारपीट और गाली गलौज करने लगी।

विवाद के बाद कन्या ढीमर ने अपने दोनों बेटे को बुला लिया। उन लोगों ने भी प्रदीप और उसके परिवार से झगड़ा किया। इसके बाद वो शिकायत करने कोतवाली थाने पहुंचे। लेकिन, थाना प्रभारी ने कहा कि, मामला आपसी गाली-गलौज और विवाद का है। इसलिए दोनों को 155 का नोटिस देकर कोर्ट जाने की सलाह दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *