WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781175662', '198.244.240.182')

कोरबा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार मतों से जीतीं, 67 वार्ड में 52 पार्षद भी जीते - Somanshu News

कोरबा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार मतों से जीतीं, 67 वार्ड में 52 पार्षद भी जीते

कोरबा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार मतों से जीतीं, 67 वार्ड में 52 पार्षद भी जीते

कोरबा :  कोरबा नगर निगम में 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई है। वहीं 67 सीट में भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें। सात काग्रेस और इतने ही निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद चुने गए हैं।

सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं. दूसरे चरण में 22 हजार वोट से भाजपा ने लीड ली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हज़ार मतों का विशाल अंतर से जीत हासिल की।

भाजपा सरकार के विकास कार्यों से वोट मिलेउद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि एक साल में सभी विकास कार्यों को गति दी गई। 400 करोड़ के कार्य शुरू हुए। यही वजह है की वार्डों में भाजपा की महापौर ओर पार्षद प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरामतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई। प्रत्येक घेरे में पुलिस के सुरक्षा जवानों की तैनाती रही। निर्वाचन की ओर से जारी पास दिखाने पर मतगणना हाल में केवल रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, निर्वाचन अभिकर्ता तथा गणना अभिकर्ता को जाने अनुमति थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *