WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781357311', '216.73.216.117')

रुपये बांटे फिर भी वोट किसी ओर को दिया.. कहते हुए दबंगों ने की मारपीट, बस्ती वालों ने दर्ज कराई शिकायत - Somanshu News

रुपये बांटे फिर भी वोट किसी ओर को दिया.. कहते हुए दबंगों ने की मारपीट, बस्ती वालों ने दर्ज कराई शिकायत

रुपये बांटे फिर भी वोट किसी ओर को दिया.. कहते हुए दबंगों ने की मारपीट, बस्ती वालों ने दर्ज कराई शिकायत

कोरबा :   मानिकपुर थाना अंतर्गत आने वाली एसबीएस कॉलोनी के पोखरी बस्ती में जमकर हंगामा हुआ। बस्ती के लोगों ने बताया कि बुधवारी बस्ती निवासी सिद्धार्थ यादव ने यहां बेजा कब्जा में मकान बनाकर किराये पर दिया हुआ है और बस्ती में कब्जा कर रखा है। अपने कुछ साथियों के साथ बस्ती में पहुंचा और घर में घुस-घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ करने लगा। उसने कहा कि वार्ड क्रमांक 30 के कांग्रेस प्रत्याशी का पैसा उसने वार्ड में बांटा है, उसके बाद भी लोगों ने कांग्रेस को वोट न देकर भाजपा को वोट दिया है। इस बात को लेकर वह हंगामा मचाने लगा और तोड़फोड़ करने लगा। जब लोगों ने इसका विरोध किया तब वह मौके से भाग खड़ा हुआ।

महिलाओं ने बताया कि पहले तो समझ में ही नहीं आया की सिद्धार्थ और उसके साथी तोड़फोड़ और मारपीट कर क्यों रहे हैं। बाद में पता चला इसका कारण नगरीय निकाय चुनाव है। वहीं, सिद्धार्थ तिवारी के मकान पर किराये पर निवासी तीन परिवारों के घर पर भी लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और वाहनों में आगजनी का प्रयास किया गया।

इस घटना के बाद बस्ती में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौक की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जहां तनाव की स्थिति को संभाला और मारपीट करने वाले लोगों को मानिकपुर चौकी में पकड़ कर लाया गया। बस्ती में हो रही मारपीट की सूचना मिलने पर 112 की दो टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस कर्मियों ने बस्ती के लोगों से बातचीत की और फिर उन्हें समझाइस दी कि आप लोग विवाद ना करें और जो कुछ हुआ है उसकी सूचना थाना चलकर दर्ज कराएं।

थाने पहुंचकर आक्रोशित बस्ती वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वार्ड नंबर 30 के भाजपा प्रत्याशी के पति सुशील गर्ग ने बताया कि मतदान से पहले ही इस तरह की घटना सामने आ चुकी है और इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते आज यह स्थिति निर्मित हुई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *