WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782370276', '54.38.147.177')

श्रम मंत्री के भाई पर दंपति को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO वायरल हुआ.कांग्रेस ने उठाए सवाल - Somanshu News

श्रम मंत्री के भाई पर दंपति को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO वायरल हुआ.कांग्रेस ने उठाए सवाल

श्रम मंत्री के भाई पर दंपति को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO वायरल हुआ.कांग्रेस ने उठाए सवाल

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन पर दर्री थाने में मारपीट का केस दर्ज किया गया है। कौशल पर एक दंपती से मारपीट करने का आरोप है। बता दें कि सोशल मीडिया में मारपीट का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में इसमें कौशल दंपती को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोमवार को सामने आया था। इसे कांग्रेस ने भी शेयर किया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को श्रममंत्री देवांगन ने स्पष्ट कहा कि कानून अपना काम करेगा। दर्री के सीएसपी विमल पाठक ने कौशल देवांगन पर एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है और कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित दंपती गोपालपुर क्षेत्र के बताए गए हैं।

कानून अपना काम करेगा – मंत्री देवांगन

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनके परिवार का कोई सदस्य गलत पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर क्या कहा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘देखिए, इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना और इनके अहंकार को तोड़ना क्यों जरूरी है। कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन CCTV में अपने गुर्गों संग दंपत्ति की पिटाई करता दिख रहा है। शिकायत करने पर न्याय के बजाय झूठे केस की धमकी दी जा रही है।’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *