WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776632647', '185.191.171.10')

चीन में भूस्खलन से तबाही, सिचुआन प्रांत में एक की मौत और 28 लापता - Somanshu News

चीन में भूस्खलन से तबाही, सिचुआन प्रांत में एक की मौत और 28 लापता

चीन में भूस्खलन से तबाही, सिचुआन प्रांत में एक की मौत और 28 लापता

बीजिंग : चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में एक शख्स की मौत हो गई और 28 लापता हैं। घरों को भी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को जुनलियन काउंटी के जिनपिंग गांव में भूस्खलन हुआ था। दो घायलों को बचाया गया और 10 घर ढहने के कारण चपेट में आए लगभग 360 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।भारी बारिश मची तबाही

1,000 कर्मियों को बचाव अभियान में लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार आपदा के लिए हाल की भारी बारिश और स्थानीय भूवैज्ञानिक स्थितियां जिम्मेदार हैं। इन कारकों ने भूस्खलन को मलबे के प्रवाह में बदल दिया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 1.2 किमी लंबाई तक मलबा जमा हो गया।चीनी उपप्रधानमंत्री लियू गुओझोंग घटनास्थल पर थे। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *