WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784672209', '216.73.216.43')

0, 0, 0. दिल्ली में शून्य की हैट्रिक की ओर कांग्रेस, अब तक एक भी सीट पर आगे नहीं - Somanshu News

0, 0, 0. दिल्ली में शून्य की हैट्रिक की ओर कांग्रेस, अब तक एक भी सीट पर आगे नहीं

0, 0, 0. दिल्ली में शून्य की हैट्रिक की ओर कांग्रेस, अब तक एक भी सीट पर आगे नहीं

नई दिल्ली :  दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर देश की नजर है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की टक्कर के बीच सवाल यह भी रहा कि क्या कांग्रेस इस बार खाता खोल पाएगी? अब तक के रुझानों के मुताबिक, इस बार भी कांग्रेस का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी पिछले दो चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई है। इस बार के एग्जिट पोल में भी ऐसा ही होने की आशंका जताई गई थी।

शुरुआती रुझानों से चला कांग्रेस का संघर्ष

दिल्ली में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले 30 मिनट डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इस दौरान कांग्रेस का खाता नहीं खुला। कुछ पल के लिए बादली सीट पर पार्टी प्रत्याशी आगे नजर आए, लेकिन वे पीछे हो गए।

12 बजे तक सभी सीटों पर कई चरण की काउंटिंग हो चुकी थी, कांग्रेस के नाम के आगे शून्य ही लिखा था। यही कारण है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं, पार्टी प्रवक्ताओं के लिए परिणाम पर सफाई देना मुश्किल हो रहा था। कांग्रेस नेता अपनी हार के बजाए आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर बोलने में सहज लग रहे थे।

इस दौरान कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी कहीं नजर नहीं आया। जहां आम आदमी पार्टी में संजय सिंह सहित कुछ नेता केजरीवाल के घर पहुंचे, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता घरों में बैठे रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *