दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अमित शाह का पोस्ट, लिखा- ‘अब दिल्ली आदर्श राजधानी बनेगी’

दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अमित शाह का पोस्ट, लिखा- ‘अब दिल्ली आदर्श राजधानी बनेगी’

अमित शाह ने लिखा “दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  जी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  जी को हार्दिक बधाई देता हूं। चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *